देहरादून, 08 सितंबर 2025।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग ने सोमवार को वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया।
यह कार्यक्रम श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस वर्ष की थीम रही – “Healthy Ageing” (स्वस्थ बुढ़ापा)।
पोस्टर प्रतियोगिता और विजेता
इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने संदेश दिया कि नियमित फिजियोथेरेपी से जीवन को स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
- प्रथम स्थान: शोहेब (बीपीटी)
- द्वितीय स्थान: निधि (बीपीटी)
- तृतीय स्थान: सान्या
प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आर.पी. सिंह (को-ऑर्डिनेटर, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी), डॉ. अनिल मलिक (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. अजय पंडिता (चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. कीर्ति सिंह (डीन) और डॉ. शारदा शर्मा (विभागाध्यक्ष फिजियोथेरेपी) तथा डॉ. नीरज कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
- एमपीटी तृतीय वर्ष की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
- बीपीटी प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या ने कविता के माध्यम से फिजियोथेरेपी की महत्ता को व्यक्त किया।
- नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्रों ने “स्वस्थ बुढ़ापा” विषय पर जागरूकता फैलाई।
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली, गढ़वाली, पंजाबी और भोजपुरी गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
- बॉलीवुड गीतों पर छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
केक काटकर बनाया दिन खास
फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा विशेष केक काटकर इस दिन को और यादगार बनाया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा ने कहा –
फिजियोथेरेपी केवल रोगों का इलाज नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने का विज्ञान है। बढ़ती उम्र में यह बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी संबल साबित हो सकती है।
सहयोग और आशीर्वाद
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. शमा परवीन, डॉ. तबस्सुम, डॉ. सुरभी, डॉ. रविन्द्र, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुशांत, डॉ. विशाल और डॉ. जयदेव का विशेष योगदान रहा।
वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे का महत्व
हर साल 8 सितंबर को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को फिजियोथेरेपी की अहमियत और इसके जरिए स्वस्थ जीवन जीने के तरीकों के बारे में जागरूक करना है।



