Uttarakhand UKPSC News: इस दिन होगी समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा। जानिए आयोग के महत्वपूर्ण निर्देश..

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा का आयोजन आयोग के मुख्यालय स्थित परीक्षा भवन, हरिद्वार में 25 और 26 सितंबर को किया जाएगा। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर […]

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा का आयोजन आयोग के मुख्यालय स्थित परीक्षा भवन, हरिद्वार में 25 और 26 सितंबर को किया जाएगा।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

परीक्षा का कार्यक्रम

  • 25 सितंबर 2025
    • सुबह 9:00 से 12:00 बजे: सामान्य अध्ययन
    • दोपहर 2:00 से 5:00 बजे: हिंदी संरचना
  • 26 सितंबर 2025
    • सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे: निबंध

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • 25 सितंबर को परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
  • 26 सितंबर को परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना होगा।
  • आयोग ने परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग के अनुसार, परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की हिदायत दी गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: देर रात देहरादून से लौटे निहंग। जानिए पूरा घटनाक्रम

देहरादून। उत्तराखंड में निहंगों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर गुरुवार रात पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति आखिरकार शांत हो गई। देर रात देहरादून पहुंचे...

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

Related Posts