Uttarakhand News: अज्ञात लोगों ने खीरो नदी में छोड़े जहरीले रसायन । पेयजल योजनाएं दूषित, ग्रामीणों में आक्रोश

अल्मोड़ा। विकास खंड द्वाराहाट अंतर्गत खीरो नदी में जहरीला रसायन छोड़े जाने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। रविवार शाम करीब 5 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने नदी में विषाक्त रसायनिक पदार्थ डाल दिया, जिससे नदी से जुड़ी सभी पेयजल योजनाएं पूरी तरह दूषित हो गई हैं।

स्थिति यह है कि ग्रामीणों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, यह पानी यदि किसी ग्रामीण, पालतू या जंगली जानवर द्वारा पिया जाता है तो उनके स्वास्थ्य के लिए जानलेवा साबित हो सकता है

किन क्षेत्रों पर पड़ा असर

खीरो घाटी से गुजरने वाली इस नदी से ग्राम सभा किरौली, सलना, कूना, बसेरा, बूंगा सहित कई अन्य गांवों की पेयजल आपूर्ति जुड़ी हुई है। रसायन से पानी दूषित होने के बाद इन गांवों की जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है।

ब्लॉक प्रमुख ने जताई चिंता

ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट, डॉ. आरती फिसैला ने इस गंभीर मामले में प्रशासन को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण जनता आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts