Chamoli cloudburst News: चमोली में बादल फटने से तबाही। छह घर जमींदोज, सात लोग लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार देर रात नंदानगर नगर पंचायत क्षेत्र के कुन्तरि लगाफाली वार्ड में बादल फटने (Cloudburst in Chamoli) से बड़ा हादसा हो गया।

घटना में छह घर पूरी तरह मलबे में दब गए। अब तक सात लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को जीवित बचा लिया गया है।

बचाव और राहत कार्य जारी

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ टीम नंदप्रयाग पहुंच गई है। वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से नंदप्रयाग रवाना कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस मौके पर भेजी गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

धुर्मा गांव में भी नुकसान

नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा से 4–5 मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात है कि यहां किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

इधर, मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून जिले में प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

नदी का जलस्तर बढ़ा

हादसे के बाद मोक्ष नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts