एक्शन: अवैध निर्माण पर फिर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा । कई भवन सील

देहरादून, 21 सितम्बर 2025: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने शनिवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण ने सात आवासीय और व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया, जबकि दो जगह अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।

हरबर्टपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि हरबर्टपुर क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। एटनबाग क्षेत्र में प्रशांत द्वारा की जा रही लगभग 5 बीघा भूमि की अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही अमर सिंह द्वारा बनाए गए दो मंजिला व्यावसायिक भवन को भी सील कर दिया गया।

विकासनगर और डाकपत्थर में कार्रवाई

विकासनगर में चार जगहों पर प्राधिकरण ने शिकंजा कसा।

  • मुख्य चकराता रोड, बाबूगढ़ (हेरिटेज वैडिंग प्वाइंट) पर भरत सिंह नेगी का निर्माण सील किया गया।
  • गुरुद्वारा चौक पर नीरज गुप्ता और मनोज कुमार के व्यावसायिक भवन सील किए गए।
  • तेलपुर मार्ग, दुर्गा मंदिर के पास रामशाह का अवैध निर्माण भी कार्रवाई की जद में आया।

वहीं, डाकपत्थर के जीवनगढ़ क्षेत्र में रविंद्र चौहान, शाहिल और आशु द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों पर भी ताले जड़ दिए गए।

सेलाकुई में खेल मैदान पर भी गिरी गाज

सेलाकुई के बहादुरपुर रोड पर सुनील थापा द्वारा 2.5 बीघा भूमि पर कालम डालकर तैयार किए जा रहे निर्माणाधीन खेल मैदान को भी एमडीडीए ने सील कर दिया।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अब तक 200 से अधिक अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Read Next Article Scroll Down

Related Posts