UKSSSC Paper leak Case:  खालिद हरिद्वार से गिरफ्तार

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में सेंटर से पेपर बाहर भेजने वाले खालिद को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। खालिद की गिरफ्तारी से पूरे पेपर लीक रैकेट की परतें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। […]

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ग्रुप-सी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में सेंटर से पेपर बाहर भेजने वाले खालिद को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। खालिद की गिरफ्तारी से पूरे पेपर लीक रैकेट की परतें खुलने की उम्मीद बढ़ गई है।

मोबाइल से मिली लोकेशन 

जांच एजेंसियों को खालिद के मोबाइल फोन से अहम जानकारी हाथ लगने की उम्मीद हैं।सूत्रों के मुताबिक, इसी मोबाइल की मदद से उसकी लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाया गया। अब फोन की गहन जांच से कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

हरिद्वार में दबिश, देहरादून लाने की तैयारी

पुलिस ने हरिद्वार में दबिश देकर खालिद को पकड़ा।
गिरफ्तारी के बाद खालिद को आगे की पूछताछ के लिए देहरादून ट्रांसफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

घोटाले की परतें खुलने की उम्मीद

UKSSSC पेपर लीक केस लंबे समय से सुर्खियों में है। इसमें कई लोगों की संलिप्तता पहले ही सामने आ चुकी है। अब खालिद की गिरफ्तारी से उम्मीद है कि भर्ती घोटाले का पूरा नेटवर्क उजागर होगा और बड़े चेहरों तक पहुंच आसान होगी।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts