श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले – फिजियोथेरेपी है दर्द से मुक्ति और सक्रिय जीवन की कुंजी

देहरादून, 24 सितंबर 2025: “दवा से कहीं अधिक असरदार है नियमित फिजियोथेरेपी, यह न केवल दर्द को कम करती है बल्कि जीवनशैली को फिर से सक्रिय बनाती है।”

इसी संदेश के साथ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आर.पी. सिंह (कोऑर्डिनेटर, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय), डॉ. सोनिया गम्भीर (निदेशक, आईक्यूएसी, एसजीआरआरयू), डॉ. कीर्ति सिंह (डीन, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंसेज) तथा डॉ. शारदा शर्मा (विभागाध्यक्ष, फिजियोथेरेपी विभाग) और प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

कंधे, गर्दन और पीठ दर्द पर साझा किए गए अनुभव

सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने कंधे, गर्दन और पीठ दर्द की विभिन्न स्थितियों के नैदानिक मूल्यांकन और उपचार तकनीकों पर जानकारी दी।

मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक शर्मा (रिसोर्स पर्सन, फाउंडर – फिजियो क्लासरूम, इंटरनेशनल इंस्ट्रक्टर PRRT लंदन, UK) ने कहा कि –

  • फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ इंजरी, सर्वाइकल स्पॉन्डलाइटिस, मसल स्पास्म, लंबर पेन, साइटिका और घुटने की समस्याओं में फिजियोथेरेपी अत्यंत प्रभावी है।
  • मैनुअल थेरेपी, मोबिलाइजेशन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइजेज से मरीजों को दीर्घकालीन राहत मिलती है।
  • नियमित फिजियोथेरेपी न केवल दर्द कम करती है बल्कि रोगी को सक्रिय और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करती है।

लाइव डेमो और तकनीकी सत्र

डॉ. अभिषेक शर्मा ने कार्यशाला में लाइव डेमो देते हुए मैनुअल थेरेपी, स्ट्रेचिंग और मोबिलाइजेशन तकनीकों की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि सही तकनीक और नियमित अभ्यास से मरीजों को दवाओं पर निर्भरता घटती है और वे बेहतर जीवन जी सकते हैं।

सफल आयोजन में विशेषज्ञों का योगदान

कार्यक्रम के अंत में प्रो. डॉ. नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. शमा परवीन, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. तबस्सुम, डॉ. सुरभि, डॉ. रविन्द्र, डॉ. आकांक्षा, डॉ. अभिषेक, डॉ. सुषांत, डॉ. विशाल और डॉ. जयदेव का विशेष सहयोग रहा।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts