Uttarakhand News: IPS रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर। लिया वीआरएस

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रचिता जुयाल ने अपनी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी है। सतर्कता विभाग में एसपी पद संभाल रही थीं रचिता जुयाल इस समय सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर […]

देहरादून। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी रचिता जुयाल ने अपनी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी है।

सतर्कता विभाग में एसपी पद संभाल रही थीं

रचिता जुयाल इस समय सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थीं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा था, जिसके बाद उनकी सेवानिवृत्ति स्वीकार कर ली गई।

कई अहम पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

रचिता जुयाल ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

  • उन्होंने राजभवन में राज्यपाल के एडीसी के रूप में कार्य किया।
  • साथ ही वह इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी रहीं।
  • बागेश्वर जिले की एसपी, नैनीताल जिले की एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रही हैं।

इस्तीफे के पीछे निजी और पारिवारिक कारण

रचिता जुयाल का पुलिस सेवा में योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने 2015 में यूपीएससी परीक्षा में 215वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयन पाया था।रचिता जुयाल ने अपने वीआरएस के पीछे निजी और पारिवारिक कारण बताए हैं। ।

Also Read This

ब्रेकिंग : मुनस्यारी के पूर्व थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान दोषी करार, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में सजा

सुशील खत्री,पिथौरागढ़।मुनस्यारी के तत्कालीन थानाध्यक्ष रहे प्रदीप सिंह चौहान को विशेष सत्र न्यायालय (एससी/एसटी एक्ट) पिथौरागढ़ ने एक चर्चित मामले में दोषी करार दिया...

बड़ी खबर: मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम। दून के मॉल और सचिवालय में लगेंगे स्टॉल

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम हैंडमेड राखियों की बढ़ी मांग, एनआरएलएम से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार की...

Related Posts