क्राइम: आपसी विवाद में महिला को मारा चाकू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बूचड़खाने में रहने वाली महिला को आपसी विवाद में चाकू मारा। चिकित्सक ने टांके लगाकर कल चैकअप के लिए दोबारा बुलाया है। नैनीताल में तल्लीताल के हरिनगर बूचड़खाने के समीप रहने वाली शबाना पर सोनू और यामीन ने चाकू से हमला कर दिया। मामूली सी बात को लेकर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के बूचड़खाने में रहने वाली महिला को आपसी विवाद में चाकू मारा। चिकित्सक ने टांके लगाकर कल चैकअप के लिए दोबारा बुलाया है।

नैनीताल में तल्लीताल के हरिनगर बूचड़खाने के समीप रहने वाली शबाना पर सोनू और यामीन ने चाकू से हमला कर दिया। मामूली सी बात को लेकर हुई इस वारदात में सबाना के सीधे हाथ की हथेली में 4 से 5 इंच का कट लग गया।

पड़ोस में रहने वाले नासिर ने बताया कि मात्र चाकू को लेकर हुई घटना के बाद उनकी बहन बीच बचाव के लिए गई थी। तभी दोनों हमलावरों ने सबाना पर चाकू से हमला कर दिया। पड़ोसियों और पड़ोस में ही रहने वाले रिश्तेदारों ने बीच बचाव कर सबाना को स्थानीय बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सक सुनील परिहार ने बताया कि सबाना के दाहिने हाथ में एक कट है। लगभग चार से पांच इंच लंबे गहरे घाव की चिकिसकीय इलाज किया गया। कहा कि उन्हें आज डिस्चार्ज कर कल दोबारा चैकअप के लिए बुलाया गया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts