Uttarakhand news: कैंची धाम के पास रेस्टोरेंट में चलीगोली। युवक की मौत

नैनीताल/भवाली: प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया […]

नैनीताल/भवाली: प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आनंद सिंह (39 वर्ष), निवासी बेतालघाट के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार,जिस बंदूक से गोली चली, वह लाइसेंसी हथियार है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि गोली चलना दुर्घटना थी या आत्महत्या या किसी अन्य कारणवश हुई।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की फॉरेंसिक जांच जारी है।

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और रेस्टोरेंट स्टाफ से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके।

Also Read This

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

बिग ब्रेकिंग : 17 IAS-PCS अधिकारियों के भी ट्रांसफर , देंखे लिस्ट 

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के 17 अधिकारियों की...

Related Posts