Uttarakhand News: राज्य स्थापना दिवस से पहले इस दिन होगा विशेष विधानसभा सत्र। देखें आदेश

देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार द्वारा आगामी 3 और 4 नवंबर को उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। यह सत्र राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) से पहले आयोजित किया जा रहा है, ताकि राज्य के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर चर्चा हो […]

देहरादून। उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार द्वारा आगामी 3 और 4 नवंबर को उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया जाएगा। यह सत्र राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) से पहले आयोजित किया जा रहा है, ताकि राज्य के विकास, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर चर्चा हो सके।

सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष सत्र की अधिसूचना पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने पहले ही संस्तुति दे दी है। विशेष सत्र देहरादून विधानसभा भवन में आयोजित होगा।

वहीं दूसरी ओर, विपक्ष ने भी तैयारी तेज कर दी है और माना जा रहा है कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सरकार को कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, और करोड़ों के विज्ञापन खर्च जैसे मुद्दों पर घेर सकते हैं।

विधानसभा सूत्रों के अनुसार, सत्र में राज्य के विकास के 25 वर्षों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य के लिए रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा होगी। साथ ही राज्य स्थापना दिवस समारोहों की तैयारियों पर भी रिपोर्ट ली जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह सत्र उत्तराखंड के विकास यात्रा पर एक गंभीर मंथन का अवसर होगा, जिसमें सभी दलों से रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts