गजब : उत्तराखंड हल्द्वानी के इंजीनियर का भाभी ने काटा प्राइवेट पार्ट

आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत युवक का उसकी भाभी ने  सोते हुए प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत उपचार […]

आगरा जिले के बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत युवक का उसकी भाभी ने  सोते हुए प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए एम्स दिल्ली रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है और दीपावली पर अपने घर गया था। घटना के समय वह पूजा के बाद अपने कमरे में सो रहा था।

सोमवार की रात करीब ढाई बजे कमरे से तेज चीख-पुकार की आवाजें सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जब उन्होंने कमरे के पास जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

परिजनों ने आवाज लगाकर जैसे-तैसे दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

कमरे में भाभी और देवर दोनों मौजूद थे। परिजनों के पूछने पर महिला ने स्वीकार किया कि उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। इसके बाद उसने परिवार को धमकी दी कि अगर किसी ने कुछ कहा तो वह पूरा परिवार बर्बाद कर देगी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला अपनी बहन की शादी अपने देवर से कराना चाहती थी। मगर जब युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया, तो वह गुस्से और नाराजगी में इस वारदात को अंजाम दे बैठी।

घटना के बाद आरोपी महिला को उसका पति मायके छोड़ आया है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts