Uttarakhand News: नैनीताल पहुंची उर्वशी को देख लगा लोगो का तांता

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम के बाद नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में मत्था टेका। उर्वशी ने नैनीझील में जमकर नौकायन किया। नैनीताल के माँ की तरफ से रिश्ता रखने वाली उर्वशी इनदिनों अपने ममकोट घूमने अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उर्वशी, नैनीताल की […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने जागेश्वर धाम के बाद नैनीताल के माँ नयना देवी मंदिर में मत्था टेका। उर्वशी ने नैनीझील में जमकर नौकायन किया।
नैनीताल के माँ की तरफ से रिश्ता रखने वाली उर्वशी इनदिनों अपने ममकोट घूमने अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उर्वशी, नैनीताल की शांत वादियों में कुछ समय बिताने के लिए पहुंची है। उन्होंने नैनीझील में नौकायन का लुफ्त उठाया।

नौकायन के दौरान इन्हें पहचानने वाले उनके प्रशंसकों का तांता लग गया। उनके फैंस ने उनके साथ फोटो और सेल्फी खिंचवाई। उर्वशी ने कहा की वो एक शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंची हैं। उन्होंने बताया की उनका बचपन यहीं बीता और यहां आकर बचपन की यादें ताजा हो गई।

उन्होंने शनिवार को बाबा जागेश्वर धाम के दर्शनों के बाद अल्मोड़ा के चितई मंदिर में भगवान गोलू देवता के दर्शन किये और सफल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कैंचीं धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन किए। आज वो अपने परिवार के साथ नैनीताल पहुंची है और भोटिया मार्केट में शॉपिंग करने गए।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts