Uttarakhand News: भालू के हमले में गई महिला की जान

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भटवाड़ी तहसील के ग्राम औंगी में रविवार शाम करीब 5 बजे घास और चारा पत्ती जुटाने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम औंगी निवासी बिनीता राणा […]

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भटवाड़ी तहसील के ग्राम औंगी में रविवार शाम करीब 5 बजे घास और चारा पत्ती जुटाने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम औंगी निवासी बिनीता राणा (36 वर्ष) पत्नी सत्येन्द्र सिंह राणा अपने गांव की कुछ महिलाओं के साथ औंगी के जंगल में घास काटने गई थीं।

इस दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले से भयभीत होकर महिला पहाड़ी की ओर भागी, लेकिन इस दौरान वह फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।

मृतका का विवरण:

  • नाम: बिनीता राणा
  • पति: श्री सत्येन्द्र सिंह राणा
  • आयु: 36 वर्ष
  • निवासी: ग्राम औंगी, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी

स्थानीय लोगों ने बताया कि औंगी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से भालू के देखे जाने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts