राज्य स्थापना के 25 वर्ष: रजत जयंती पर प्रधानमंत्री देंगे हजारों करोड़ की सौगात

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। देहरादून के एफआरआई मैदान में नौ नवंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तैयारी में जुटी है।   जानकारी के […]

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। देहरादून के एफआरआई मैदान में नौ नवंबर को होने वाले इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तैयारी में जुटी है।

 

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। नियोजन विभाग इन परियोजनाओं की अंतिम समीक्षा कर रहा है, ताकि समारोह में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन और लोकार्पण की जाने वाली योजनाओं की सूची तय की जा सके।

 

मुख्यमंत्री सचिव और गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Also Read This

दुःखद – हेली सेवा की व्यवस्था से पहले ही दम तोड़ गई अमिना, नवजात की भी मौत; मां और बेटे की मौत से सीमांत...

मोरी/उत्तरकाशी, 21 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी...

बड़ी खबर : सात जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

उत्तरकाशी समेत कई जिलों में अगले 24 घंटे मौसम रहेगा खराब, पुरोला-बड़कोट-गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र भी अलर्ट परउत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड में...

Related Posts