कारों की भिड़ंत से बड़ा हादसा, एक वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, दंपत्ति गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ़–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चितई के समीप कालीधार क्षेत्र में शुक्रवार को गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। दो कारों के बीच तेज टक्कर के बाद एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया, जिससे कार में बैठे दंपत्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस व एसडीआरएफ के तेज़ रेस्क्यू […]

पिथौरागढ़–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चितई के समीप कालीधार क्षेत्र में शुक्रवार को गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। दो कारों के बीच तेज टक्कर के बाद एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाया, जिससे कार में बैठे दंपत्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस व एसडीआरएफ के तेज़ रेस्क्यू के चलते दोनों की जान बचाई जा सकी।

कालीधार बैंड पर दो कारें जोर से टकराईं, एक वाहन नीचे लुढ़का

मौके से मिली जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ्ट (UK 04 AE 0754) और मारुति K10 (UP 32 DK 6325) के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बताया गया कि K10 कार बाड़ेछीना से अल्मोड़ा की तरफ बढ़ रही थी। टक्कर इतनी तीव्र हुई कि यह कार करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरकर एक पेड़ में अटक गई।

इस कार में हल्द्वानी आरटीओ रोड निवासी मोहन सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) सफर कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। उपनिरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

घायल दंपत्ति अस्पताल में भर्ती, हालत नियंत्रण में

कठिन भूभाग के बीच टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सुरक्षित ऊपर लाया। इसके बाद 108 सेवा के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें हैं, लेकिन समय पर बचाव होने से फिलहाल स्थिति स्थिर है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ और पुलिस के उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल रवि भारद्वाज, राकेश जुकारिया, हरीश पांडे, कुलदीप, कैलाश राम और रंजीत सहित स्थानीय नागरिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts