सरकारी दौरे में हादसा, आईएफएस पराग धकाते को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव, आईएफएस अधिकारी पराग धकाते एक सरकारी निरीक्षण के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में आधिकारिक दौरे के बीच वे घोड़े से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट पहुंची और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। हादसे के तुरंत […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष सचिव, आईएफएस अधिकारी पराग धकाते एक सरकारी निरीक्षण के दौरान गंभीर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में आधिकारिक दौरे के बीच वे घोड़े से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट पहुंची और फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन स्थिति नाजुक होने की वजह से उन्हें आपातकालीन रूप से एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश स्थानांतरित किया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल लगातार उनकी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहा है।

पराग धकाते का ऑपरेशन आज निर्धारित है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर परिवारजन तक सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है।

Also Read This

एक्शन: राज्य कर विभाग ने तीन फर्मों पर मारा छापा,करोड़ो की कर चोरी पकड़ी 

काशीपुर। कर चोरी के खिलाफ उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर क्षेत्र में एक साथ तीन फर्मों पर छापेमारी की।...

बड़ी खबर : उत्तराखंड में खनन रॉयल्टी निजी कंपनी को देने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के एक निजी कंपनी को खनन की रॉयल्टी वसूलने और बिना टेंडर के खन पट्टे देने...

Related Posts