गेमिंग स्कैम में फसा कर ठगे 5.54 करोड़, रुद्रपुर से 6 गिरफ्तार।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना आनलाइन गेमिंग एप के जाल में फंसाकर अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने तीन महीने में 5.54 करोड़ की कर ली ठगी, शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में फर्जी काल सेंटर में छापेमारी कर मुख्य संचालक मंजीत समेत छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंजीत दुबई के काल सेंटर में ठगी के पैतरे सीखकर […]

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

आनलाइन गेमिंग एप के जाल में फंसाकर अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने तीन महीने में 5.54 करोड़ की कर ली ठगी, शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में फर्जी काल सेंटर में छापेमारी कर मुख्य संचालक मंजीत समेत छह सदस्यों को किया गिरफ्तार, मंजीत दुबई के काल सेंटर में ठगी के पैतरे सीखकर आया था, आरंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि गिरोह अब तक 50 हजार लोगों का डाटा ले चुका है, उसके सदस्य ठगी की रकम से एक हिस्सा दुबई में बैठे सरगना को भेजते थे।

गुरुवार को पुलिस ने स्थानीय निवासी अमृतपाल समेत तीन को आनलाइन ठगी के आरोप में पकड़ा था, आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मुख्य संचालक मंजीत सिंह उर्फ सोनू बसंतपुर नौनेर गांव में रहता है, कुछ समय पहले वह कुछ युवकों के साथ नौकरी करने दुबई गया था, वहां काल सेंटर की आड़ में ठगी के तरीके सीखे, फिर तीन महीने वापस आकर ठगी शुरू कर दी, इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि मंजीत व उसका गिरोह फेयर प्ले एप (एप्लीकेशन) पर बने फ्रोजन साफ्टवेयर एवं डायलर सिस्टम के माध्यम से लोगों से संपर्क कर ठगी करता था, उन लोगों को जीत का झांसा देकर पहली बार आनलाइन गेम में 500-600 रुपये लगवाकर 800-1000 रुपये जीतने की बात कही जाती थी, इसी बहाने उनसे बैंक खाते की डिटेल लेकर रुपये ट्रांसफर कर दिए जाते थे, कुछ यूजर्स को लिंक भेजकर मोबाइल फोन एवं बैंकिंग का कंट्रोल भी अपने हाथ में ले लिया जाता था, उनके खातों से रकम गिरोह के सदस्यों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी, मंजीत ने इसके लिए घुंघचाई में फर्जी वाला कॉल सेंटर खोला, जिसका संचालन करने वाला अमृतपाल पकड़ा में आ चुका है, दूसरा फर्जी काल सेंटर उत्तराखंड के रुद्रपुर में था, वहां गाबा चौक के पास छापेमारी कर मंजीत, गुजरात के आनंद जिला निवासी विक्रांत उर्फ विक्की, मध्य प्रदेश के भोपाल के कालका चौराहा निवासी कुनाल प्रजापति, कपिल मेहरा एवं कोलार निवासी प्रशांत सिंह और नेपाल निवासी चक्र खड़का को पकड़ा गया, ये सभी गिरोह में शामिल होकर कुछ समय से रुद्रपुर में किराये के कमरे में रहने लगे थे।

आरोपितों से 13 मोबाइल फोन, 13 लैपटाप, दो कंप्यूटर सिस्टम, यूएई का सिमकार्ड आदि सामान बरामद हुआ, सभी के विरुद्ध साइबर अपराध, धोखाधड़ी, ठगी आदि धाराओं में प्राथमिकी लिखकर दोपहर को जेल भेज दिया गया, एसपी अभिषेक यादव का कहना है कि आनलाइन गेमिंग के माध्यम से साइबर ठगी करने के छह और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपितों के संपर्क दुबई से हैं

 

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts