विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: रिश्वतखोरी में खंड शिक्षा अधिकारी और सहयोगी गिरफ्तार

हरिद्वार, 18 दिसंबर 2025: उत्तराखंड विजिलेंस विभाग की देहरादून से आई टीम ने हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके साथ एक अन्य आरोपी मुकेश को भी हिरासत में लिया […]

हरिद्वार, 18 दिसंबर 2025: उत्तराखंड विजिलेंस विभाग की देहरादून से आई टीम ने हरिद्वार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उनके साथ एक अन्य आरोपी मुकेश को भी हिरासत में लिया गया, जो ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्यरत हैं और मंगोलपुर श्यामपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह मामला हरिद्वार स्थित 40वीं वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता नवीनीकरण से जुड़ा है। स्कूल प्रशासन को मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाणपत्र की जरूरत थी। शिकायतकर्ता ने जब खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से प्रमाणपत्र जारी करने का अनुरोध किया तो उन्होंने इसके बदले 20 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने प्रारंभिक सत्यापन किया और आरोपों की पुष्टि होने पर ट्रैप ऑपरेशन प्लान किया। टीम ने रोशनाबाद जिला मुख्यालय स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छापा मारकर बृजपाल सिंह राठौर को रिश्वत की रकम लेते धर दबोचा।

आरोपी मुकेश पर बिचौलिए की भूमिका निभाने और रिश्वत की राशि वसूलने का संदेह है। वह बृजपाल सिंह राठौर के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए देहरादून ले गई।

  1. बृजपाल सिंह राठौर लंबे समय से हरिद्वार जिले में विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस मामले की गहन जांच जारी रखे हुए है।

Also Read This

क्राइम : देहरादून में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप। एक को लगी गोली,एक आरोपी गिरफ्तार,अन्य फरार 

देहरादून। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया में एसजीआरआर विश्वविद्यालय और दैनिक जागरण कार्यालय के पास गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों के...

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त? जानिए कब बांधी जाएगी राखी

Raksha Bandhan 2026 Date: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि...

Related Posts