दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बारातियों से भरी बोलेरो । 11 घायल, 3 की हालत गंभीर

कपकोट, उत्तराखंड: जिले के कपकोट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां बारात लेकर जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कुल 11 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच […]

कपकोट, उत्तराखंड: जिले के कपकोट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां बारात लेकर जा रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में कुल 11 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर शामा भनार के पास हुआ। बोलेरो वाहन कीमू गांव से धरमघर की ओर बारात लेकर जा रही थी। इसी दौरान एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे गहरी खाई में गिर गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

3 घायलों को हायर सेंटर रेफर

108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया है।

 हादसे में घायल लोग

मिली जानकारी के अनुसार,हादसे में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार है:
प्रताप राम (78), भूपेंद्र सिंह (35), बलवंत सिंह (35), डम्पी (40), कुंदन सिंह (31), शोबन राम (56), वीर सिंह (65), चंदर राम (60), कुशी राम (60), खेम सिंह (22), डिगर सिंह (40)। सभी घायलों को अलग-अलग गांवों से संबंधित बताया गया है।

ओवरलोडिंग की आशंका, जांच शुरू

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Also Read This:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

Related Posts