Uttarakhand News: नकली शुगर दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़। ग्राहक बनकर पहुंचीं एसडीएम,खुला पूरा खेल

कुमाऊं ब्यूरो | विशाल सक्सेना दिनेशपुर: उत्तराखंड के दिनेशपुर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शुगर दवा बनाने के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ऋचा सिंह खुद ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। छापेमारी के दौरान […]

कुमाऊं ब्यूरो | विशाल सक्सेना

दिनेशपुर: उत्तराखंड के दिनेशपुर क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शुगर दवा बनाने के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ऋचा सिंह खुद ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।

छापेमारी के दौरान एक घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाओं का जखीरा, आयुर्वेदिक दवा के नाम पर तैयार पैकिंग सामग्री, दवा बनाने के उपकरण और हिरण के सींग बरामद किए गए हैं। मामले में पुलिस, औषधि विभाग और वन विभाग संयुक्त जांच में जुटे हैं।

ग्राहक बनकर पहुंचीं एसडीएम, खुला पूरा खेल

सोमवार को एसडीएम ऋचा सिंह, थाना प्रभारी रविन्द्र बिष्ट, जिला अपर आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ दीपक कुमार सरकार और औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला की संयुक्त टीम ने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित एक मकान में छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई से पहले एसडीएम ग्राहक बनकर आरोपी तक पहुंचीं, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सका।

छापेमारी में टीम को भारी मात्रा में शुगर और विटामिन की गोलियां मिलीं। साथ ही “शुगर कंट्रोल” नाम से पैक किए गए आयुर्वेदिक चूर्ण के डिब्बे भी बरामद हुए। मौके पर मौजूद आरोपी स्वरूप सिंह से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अंग्रेजी दवाओं को पीसकर पाउडर बनाता था और उसे आयुर्वेदिक दवा में मिलाकर बेचता था।

हिरण के सींग भी बरामद, वन विभाग जांच में जुटा

कार्रवाई के दौरान टीम को हिरण के सींग भी मिले हैं। आरोप है कि आरोपी इनका भस्म बनाकर दवा तैयार करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम मौके पर पहुंचे और वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत जांच प्रारंभ की।

बरामद सामान

  • हजारों की संख्या में दवाइयों के पत्ते
  • पैकिंग डिब्बे
  • नकली आयुर्वेदिक दवा सामग्री
  • दवा बनाने के उपकरण
  • हिरण के सींग
  • एक अवैध हथियार
  • जिंदा कारतूस

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद दवाओं की जांच की जा रही है। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि नकली दवाएं किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थीं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

Related Posts