ड्राइवर की सूझ बुझ से टला बड़ा हादसा।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  जनपद नैनीताल, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU की बस आज वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, चालक की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया, बस में 30 […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

जनपद नैनीताल, पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU की बस आज वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, चालक की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया, बस में 30 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया, स्थानीय लोगों ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो स्थिति और भी भयानक हो सकती थी।

वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही वीर भट्टी के पास पहुंची, अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, चालक ने घबराने के बजाय संयम बरतते हुए बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई और सभी यात्रियों की जान बच गई, प्रशासन ने भी इस घटना का संज्ञान लिया, और चालक शंकर नाथ की बहादुरी के लिए उसे सम्मानित करने की बात कही है।

 

 

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts