Uttarakhand News: फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती को फंसाया, फिर ब्लैकमेल कर ठगे 1 लाख रुपये

चमोली/कर्णप्रयाग: उत्तराखंड के कर्णप्रयाग क्षेत्र में साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को आर्मी जवान बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने और फिर उसकी निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानिए पूरा मामला: पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत […]

चमोली/कर्णप्रयाग:
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग क्षेत्र में साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को आर्मी जवान बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसाने और फिर उसकी निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरा मामला:

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2024 में उसकी फेसबुक के माध्यम से रुड़की निवासी युवक से दोस्ती हुई थी।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और साल 2025 में रुड़की रेलवे स्टेशन पर मुलाकात भी हुई।मुलाकात के दौरान आरोपी ने अपना नाम कुलदीप भंडारी बताते हुए खुद को आर्मी में कार्यरत बताया।

उसके बाद युवक ने युवती को विश्वास में लेकर उसने युवती से उसकी निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए।

वायरल करने की धमकी देकर ठगे पैसे

इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

डर के चलते पीड़िता ने आरोपी के खाते में करीब 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

 पुलिस का एक्शन 

शिकायत मिलने पर सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। कोतवाली कर्णप्रयाग में बीएनएस की नई धाराओं 78 (2), 308 (4), 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा और प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपी की लोकेशन ढंडेरा रुड़की में ट्रेस कर 18 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान कुलदीप भंडारी (22 वर्ष),निवासी ढंडेरा, रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read This News:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

Related Posts