Chamoli News: कर्णप्रयाग संगम पर युवक ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चमोली (कर्णप्रयाग)/गिरीश चंदोला : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां कर्णप्रयाग संगम पर एक युवक ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से […]

चमोली (कर्णप्रयाग)/गिरीश चंदोला : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां कर्णप्रयाग संगम पर एक युवक ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक संगम पर अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन उस समय वह बेहोशी की हालत में था।

सीपीआर और ऑक्सीजन देकर बचाने की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने युवक को बचाने के लिए तुरंत सीपीआर (CPR) दिया और मुंह से ऑक्सीजन देकर उसकी सांसें चलाने का प्रयास किया।

इसके साथ ही 108 एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

गंभीर हालत में युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़े :

मृतक की पहचान हुई

मौके से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान भोपाल नेगी, पुत्र गुमान सिंह, निवासी खैनोली, नारायणबगड़ (चमोली) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कर्णप्रयाग संगम पर हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना दिया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts