बड़ी खबर : अपनी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक पर दिन दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग…

हरिद्वार भगवानपुर  विशाल सक्सेना  दिनदहाड़े बदमाशों द्धारा युवक पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कम्प मच गया। युवक दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, वहीं बदमाश घटना को अंजाम देकर  फरार हो गए। भगवानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अपने दादा के साथ अपनी ही शादी के […]

हरिद्वार भगवानपुर 

विशाल सक्सेना 

दिनदहाड़े बदमाशों द्धारा युवक पर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कम्प मच गया।

युवक दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहा था, वहीं बदमाश घटना को अंजाम देकर  फरार हो गए।

भगवानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अपने दादा के साथ अपनी ही शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी और बदमाश मौके से फरार हो गए ।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां पर युवक का उपचार चल रहा है ।वहीं पुलिस गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई है ।

जानकारी के मुताबिक,गौरव कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का निवासी है और गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को होनी है।

बताया गया है कि गौरव कुमार अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए अपने दादा जगतसिहं के साथ 30 जून रविवार को इकबालपुर की ओर जा रहा था, जैसे ही वह दोनों इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और गोली गौरव के पेर में जा लगी गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया ।

वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, इसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े ।

बताया गया है कि गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए,इसके बाद घायल अवस्था में गौरव को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया , जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

 वहीं अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, युवक के पांव में गोली लगी है भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts