Aadhaar Photo Update 2026: आधार कार्ड की फोटो बदलवाना हुआ आसान, जानें पूरा प्रोसेस और फीस

अगर आपके आधार कार्ड की फोटो पुरानी हो चुकी है या पहचान से मेल नहीं खा रही है, तो अब इसे आसानी से अपडेट कराया जा सकता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों को फोटो अपडेट करने की सुविधा दी है, जिससे आपकी पहचान से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकें। आधार में […]

अगर आपके आधार कार्ड की फोटो पुरानी हो चुकी है या पहचान से मेल नहीं खा रही है, तो अब इसे आसानी से अपडेट कराया जा सकता है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों को फोटो अपडेट करने की सुविधा दी है, जिससे आपकी पहचान से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकें।

आधार में क्यों जरूरी है सही फोटो?

आधार कार्ड में आपकी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारी होती है, जिसमें नाम, जन्मतिथि, पता और फोटो शामिल हैं।

अगर फोटो पुरानी या अस्पष्ट हो, तो बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में परेशानी आ सकती है।

Aadhaar Photo Change Process (स्टेप-बाय-स्टेप)

पहला स्टेप: ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लें

सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी।

  • वेबसाइट: https://bookappointment.uidai.gov.in/
  • यहां अपनी जरूरी जानकारी भरें और नजदीकी आधार सेंटर चुनें

 दूसरा स्टेप: आधार सेंटर विजिट करें

  • तय तारीख पर चुने गए आधार सेवा केंद्र पर जाएं
  • वहां आपको टोकन मिलेगा और अपनी बारी का इंतजार करना होगा

तीसरा स्टेप: वेरिफिकेशन प्रक्रिया

  • आपका ओरिजिनल आधार कार्ड चेक किया जाएगा
  • आपकी डिटेल्स सिस्टम में अपडेट की जाएंगी
  • बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन से वेरिफिकेशन किया जाएगा

चौथा स्टेप: नई फोटो अपडेट

  • आपकी नई फोटो क्लिक की जाएगी
  • इसे तुरंत सिस्टम में अपडेट कर दिया जाएगा

Aadhaar Photo Update Fees

अगर आपने ऑनलाइन पेमेंट नहीं किया है, तो आपको आधार सेंटर पर 125 रुपये फीस जमा करनी होगी।

प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ दिनों के भीतर आपकी नई फोटो आधार कार्ड में अपडेट हो जाती है।

जरूरी सलाह

  • हमेशा नजदीकी अधिकृत आधार सेंटर पर ही जाएं
  • अपॉइंटमेंट लेकर जाने से समय की बचत होती है
  • सही और अपडेटेड फोटो से आपकी पहचान संबंधी दिक्कतें खत्म हो जाती हैं

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts