अपडेट : UIDAI ने जारी किया नया टोल फ्री नंबर मिलेगा आधार की हर समस्या का समाधान

आधार कार्ड आज के समय में यूज किया जाने वाला सबसे बड़ा दस्तावेज है l आधार कार्ड के बिना आज लगभग काफी सारे काम नामुमकिन से नजर आते हैं l आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए अगर आप परेशान हो रहे है। तो आपके लिए काम की खबर है। UIDAI ने आधार कार्ड से […]

आधार कार्ड आज के समय में यूज किया जाने वाला सबसे बड़ा दस्तावेज है l आधार कार्ड के बिना आज लगभग काफी सारे काम नामुमकिन से नजर आते हैं l

आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए अगर आप परेशान हो रहे है। तो आपके लिए काम की खबर है। UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए नया टोल फ्री नंबर लॅान्च किया है। जिस पर आप 24×7  कॅाल करके कोई भी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

यदि आप इस नंबर पर कॉल करते हैं तो आपकी समस्या को इग्नोर नहीं जाएगा। इस टोल फ्री नंबर पर की गई कॅाल की कॉल रिकॉर्डिंग होगी। किसी भी समस्या का समाधान न होने पर आप शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

UIDAI ने ट्वीट कर नए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। साथ ही कहा कि यह इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सर्विसेज (आईवीआरएस) एक 24×7 तकनीक है। इसके माध्यम से आप कंप्यूटर संचालित टेलीफोन सिस्टम से कनेक्ट करके बात भी कर सकते हैं। 

टोल फ्री नंबर 1947 पर आप आधार नमांकन स्टेटस, पीवीसी कार्ड की स्थिति, नामांकन केन्द्र की जानकारी, नया एआई/एमएल-आधारित चैटबॉट की जानकारी भी ले सकते हैं। यही नहीं UIDAI आधार मित्र नाम से भी एक सेवा शुरु की है। जिस पर ग्राहकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

नए टोल फ्री नंबर के बाद अब ग्राहकों को आधार कार्ड सेंटर के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। आधार कार्ड पर आपको घर का पता बदलना है तो वह घर बैठे ही चेंज कर सकता हैं। यही नहीं बच्चों के आधार कार्ड को लेकर भी नई गाइडलाइन जारी की गई है। नई गाइडलाइन के मुताबिक अब सिर्फ 5 साल से कम के बच्चों को ही बायोमेट्रिक से छूट है। 5 साल बच्चे की उम्र होते ही बायोमेट्रिक अनिवार्य कर दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के आदेश पर एक और अवैध निर्माण सील

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों और भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए ऋषिकेश में एक...

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल की मिल गयी लोकेशन । यहां से जुड़े तार

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी समेत कई संवेदनशील धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले...

Related Posts