बड़ी खबर: अब आयुर्वेद डॉक्टरों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

पिछले कुछ समय से आयुर्वेद डॉक्टरों के फर्जी पंजीकरण के कई मामले सामने आ रहे थे जिसके बाद से ही भारतीय चिकित्सा परिषद ने आयुर्वेद डॉक्टरों का ऑनलाइन पंजीकरण करने का तरीका निकाला।अभी तक पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती है। ऑफलाइन में फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के पंजीकरण का मामला सामने आने बाद परिषद […]

पिछले कुछ समय से आयुर्वेद डॉक्टरों के फर्जी पंजीकरण के कई मामले सामने आ रहे थे जिसके बाद से ही भारतीय चिकित्सा परिषद ने आयुर्वेद डॉक्टरों का ऑनलाइन पंजीकरण करने का तरीका निकाला।अभी तक पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन की जाती है। ऑफलाइन में फर्जी आयुर्वेद डॉक्टरों के पंजीकरण का मामला सामने आने बाद परिषद ने ऑनलाइन पंजीकरण करने का निर्णय लिया है।ऐसा माना जा रहा है कि पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से फर्जीवाड़े में रोक लगेगी।

आयुर्वेद डॉक्टरों का ऑनलाइन पंजीकरण के लिए भारतीय चिकित्सा परिषद ने एक निजी फर्म के माध्यम से पोर्टल तैयार कर लिया है। पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह द्वारा किया जाएगा अभी परिषद को सीएम धामी से समय मिलने का इंतजार है।

भारतीय चिकित्सा परिषद की रजिस्ट्रार नर्वदा गुसाईं ने बताया कि परिषद के माध्यम से बीएएमएस, बीएचएमएस कोर्स करने वाले डॉक्टरों का अस्थायी तौर पर इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण किया जाता है। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद डॉक्टरों का स्थायी पंजीकरण होता है।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डॉक्टरों व इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टरों को आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए डिग्री, डिप्लोमा, बीएएमएस, बीएचएमएस कोर्स कराने वाले कॉलेज का नाम, उत्तीर्ण वर्ष, इंटर्नशिप कराने वाले संस्थान का नाम समेत अन्य जानकारी देनी होगी। भारतीय चिकित्सा परिषद की ओर से इन दस्तावेजों का सत्यापन करने पर पंजीकरण किया जाएगा।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts