हादसा : बस और पिकअप की भिड़ंत, 31 घायल..

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित आज सुबह बस और छोटा हाथी ( पिकअप ) की भिड़ंत हो गई, पिकअप में सवार मजदूरी करने जा रहे 31 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित आज सुबह बस और छोटा हाथी ( पिकअप ) की भिड़ंत हो गई, पिकअप में सवार मजदूरी करने जा रहे 31 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया है।

सूचना पर एसएसपी सहित तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।पुलिस ने बस चालक और मजदूरों के ठेकेदार को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है।

सभी घायल दिनेशपुर के रहने वाले है और पंतनगर खेत में मजदूरी करने को जा रहे थे।

 

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts