दुर्घटना : सड़क हादसे में बाल बाल बचे यात्री।

रिपोर्ट : अलीम अल्मोड़ा के देघाट से यात्रियों को लेकर रामनगर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई जहां टायर फटने से बस सीधे जंगल में जा घुसी गनीमत रही मिट्टी गीली होने से बस धंस गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई […]

रिपोर्ट : अलीम

अल्मोड़ा के देघाट से यात्रियों को लेकर रामनगर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई जहां टायर फटने से बस सीधे जंगल में जा घुसी गनीमत रही मिट्टी गीली होने से बस धंस गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया हादसे में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं

जानकारी के मुताबिक, आज 28 जुलाई को सुबह एक निजी बस संख्या UK 04 PA 0437 अल्मोड़ा के देघाट से सवारियों को लेकर रामनगर के लिए निकली थी जैसे ही बस दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच रामनगर के रिंगोडा के पास पहुंची तो अचानक से टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर जंगल की ओर चली गई बस को जंगल की और जाता देख उसमें सवार 20 से ज्यादा यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

ड्राइवर की सूझबूझ से बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन बस जंगल की ओर जाने लगी जिसके बाद बस बारिश की वजह से गीली हुई मिट्टी में जाकर धंस गई। और वहीं पर रुक गई जिससे एक बड़ा बस हादसा होने से टल गया जब बस रूकी, तब जाकर यात्रियों की भी जान में जान आई।

इस हादसे में किसी भी यात्री के चोटिल होने की खबर नहीं आई बस अल्मोड़ा जिले के भतरोजखांन निवासी विकाश पंत की बताई जा रही है जिसमें ड्राइवर आरिफ और कंडक्टर रमेश चंद्र पांडे कार्यरत है यह बस केमू में चला करती है लेकिन आज हादसे का शिकार हो गई गनीमत है कि बस का टायर किसी संकरी जगह या खतरनाक जगह पर नहीं फटा नहीं तो बड़ा हो सकता था।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts