अपराध: अवैध रूप से बन रहे नकली देशी शराब की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, कई गिरफ़्तार

स्थान – गदरपुर रिर्पोटर – विशाल  उधम सिंह नगर की पुलिस ने भारी मात्रा में बन रही अवैध देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 पुरुष तथा 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 112 पेटी अवैध शराब के पव्वे तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरण और मशीनें बरामद की। गूलरभोज स्थित […]

स्थान – गदरपुर

रिर्पोटर – विशाल 

उधम सिंह नगर की पुलिस ने भारी मात्रा में बन रही अवैध देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 पुरुष तथा 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 112 पेटी अवैध शराब के पव्वे तथा शराब बनाने के विभिन्न उपकरण और मशीनें बरामद की।

गूलरभोज स्थित एक फैक्ट्री में नकली शराब का काम जोरों शोरों पर चल रहा था यहाँ केमिकल से शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे थे ।

उत्तराखंड में बनने वाले देशी शराब गुलाब ब्रांड जो कि उत्तराखंड के सरकारी ठेकों पर विक्रय की जाती है उसी के तर्ज पर नकली गुलाब ब्रांड की देशी शराब की एक फैक्ट्री बनाई जा रही थी।

वही इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया कि शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल एथायल को आईजीएल से निकालने के लिए ट्रकों के ड्राइवर से समझौता कर उसका स्टॉक किया जाता था जिससे प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं आईजीएल के अधिकारी भी इसमें शामिल है ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है और इसकी जांच भी सीईओ बाजपुर को सौंप दी गई है।

 वहीं एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए पुलिस की पीठ थपथपाई और पुलिस प्रशासन को 2500 के इनाम की घोषणा की।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts