बिग ब्रेकिंग: 15000 की रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विकास खंड लमगड़ा के ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार हर सिंह बिष्ट को सतर्कता टीम ने ट्रैप ऑपरेशन के दौरान दबोच लिया। FDR रिलीज के नाम पर मांगी जा रही थी […]

अल्मोड़ा जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विकास खंड लमगड़ा के ब्लॉक कार्यालय में तैनात लेखाकार हर सिंह बिष्ट को सतर्कता टीम ने ट्रैप ऑपरेशन के दौरान दबोच लिया।

FDR रिलीज के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का शौचालय निर्माण कार्य के लिए ₹3 लाख का टेंडर स्वीकृत हुआ था।

आरोप है कि इस टेंडर से जुड़ी एफडीआर (FDR) रिलीज कराने के नाम पर आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था और बिना रिश्वत फाइल आगे बढ़ाने से इनकार कर रहा था।

सतर्कता टीम ने बिछाया जाल

मामले से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने हल्द्वानी स्थित सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजना बनाकर 8 अप्रैल 2026 को ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में ट्रैप ऑपरेशन चलाया।

जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से ₹15,000 रिश्वत ली, सतर्कता टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी

आरोपी हरिश सिंह बिष्ट (पुत्र बहादुर सिंह बिष्ट) अल्मोड़ा के चीनाखान क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जनता से सतर्कता विभाग की अपील

इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो तुरंत शिकायत करें।

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts