बड़ी खबर: यहां नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत । परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विश्वनाथ नदी में नहाने के दौरान डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। परिजनों में मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।  मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को बख निवासी भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16)  नहाने के लिए […]

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विश्वनाथ नदी में नहाने के दौरान डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। परिजनों में मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है साथ ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को बख निवासी भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16)  नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की।एसडीआरएफ और अल्मोड़ा फायर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों की तलाश में नदी के आस-पास सघन सर्च अभियान चलाया गया। रात करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts