गजब : मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किया अध्यापकों और शिक्षकों को भाजपायी कार्यक्रमों को आयोजित कराने का फरमान

भाजपा की गोद में बैठा मुख्य शिक्षा अधिकारी राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए लगाई अध्यापकों की ड्यूटी । महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने लिया कड़ा संज्ञानl अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्यनारायण लगता है पूरी तरीके से भाजपा की गोद में बैठ गए हैं। सत्यनारायण ने सात इंटर कॉलेजों के अध्यापकों की ड्यूटी भारतीय जनता पार्टी के […]

भाजपा की गोद में बैठा मुख्य शिक्षा अधिकारी राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए लगाई अध्यापकों की ड्यूटी ।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने लिया कड़ा संज्ञानl

अल्मोड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सत्यनारायण लगता है पूरी तरीके से भाजपा की गोद में बैठ गए हैं।

सत्यनारायण ने सात इंटर कॉलेजों के अध्यापकों की ड्यूटी भारतीय जनता पार्टी के स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रमों के  लिए लगा दी।

इसके साथ ही सभी सात इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिया कि कक्षा नौ और कक्षा 11 के छात्र छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा के जिला सम्मेलन में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण ने यह आदेश पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती द्वारा दिए गए पत्र के अनुपालन में दिया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अल्मोड़ा इकाई के जिला सम्मेलन में 16 फरवरी 2022 को नंदा देवी प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्रों को भेजा जाए।

इसकी कॉपी बाकायदा आज्ञाकारी कर्मचारी की तरह मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दीपक उप्रेती को भी की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा इंटर कॉलेज ऐडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज आर्यकुल इंटर कॉलेज विवेकानंद इंटर कॉलेज और विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के कुल 7 इंटर कॉलेजों को इसका आदेश जारी किया है।

वहीं पर्वतजन ने शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी से इस मामले में जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि वह तत्काल इस आदेश को निरस्त करने के निर्देश जारी कर चुके हैं ।

सूत्रों के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी को उनके पद से भी हटा दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी के इस आदेश को लेकर राज्य में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : देहरादून में ‘रात्रि चौपाल’ की शुरुआत । गांव पहुंचे अधिकारी,जानिए फिर क्या हुआ ?

देहरादून, 21 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, सरकारी योजनाओं की धरातलीय समीक्षा और प्रशासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित...

दुःखद – सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

उत्तरकाशी, 21 अक्तूबर 2026। नीरज उत्तराखंडी  चिन्यालीसौड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़थ के चोबदा तोक में सांप के काटने से 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी...

Related Posts