बड़ी खबर : बागेश्वर के जिला क्रीड़ा अधिकारी अपने कमरे में मिले मृत

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  ऊत्तराखण्ड में बागेश्वर के जिला क्रीड़ा अधिकारी अपने कमरे में मृत पाए गए। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कहा कि बीती शाम बैडमिंटन खेलने तक तो वो डिप्रेशन में नहीं लग रहे थे और ठीक थे, बांकी मृत्यु का कारण पोस्ट मॉर्टम से पता लगेगा।          बागेश्वर जिले के क्रीड़ा अधिकारी 59 वर्षीय […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

ऊत्तराखण्ड में बागेश्वर के जिला क्रीड़ा अधिकारी अपने कमरे में मृत पाए गए। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कहा कि बीती शाम बैडमिंटन खेलने तक तो वो डिप्रेशन में नहीं लग रहे थे और ठीक थे, बांकी मृत्यु का कारण पोस्ट मॉर्टम से पता लगेगा।

         बागेश्वर जिले के क्रीड़ा अधिकारी 59 वर्षीय डी.एल.वर्मा के काफ़ी देर तक ऑफिस नहीं पहुंचे। फ़ोन कॉल नहीं उठाने पर क्रीड़ा विभाग के ड्राइवर स्टॉफ ऑफिस उन्हें बुलाने पहुंचे। काफ़ी देर तक आवाज़ देने पर जब उनका रूम नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सुचना 112 पुलिस क़ो दी। तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा गया। क्रीड़ाधिकारी कमरे के अंदर अपनी बेड पर अचेत पड़े थे। पुलिस उपाधिक्षक और कोतवाल पूरी पुलिस टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मौत का कोई कारण पता नहीं चला। पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पी.एम.की कार्यवाही के लिए 108एम्बुलेंस सेवा से जिला अस्पताल को भिजवाया। परिजनों क़ो घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी खेल विभाग कार्यालय पहुंचे। क्रीड़ाधिकारी की पत्नी शिक्षिका एयर लड़का आर्मी में मेजर के पद पर है। लड़की ने हाल ही में आई.ए.एस.क्वालीफाई किया है। उनका रिटायरमेंट 30 अप्रैल 2024 को होना था।

Also Read This

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

Related Posts