हादसा (दुखद) : यहां गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार। छ: लोगो की मौत,1 घायल…

नीरज उत्तराखंडी  त्यूनी। 28 फरवरी 2024 त्यूणी क्षेत्र के अंतर्गत अटाल मार्ग पर हैडसू गांव के पास आल्टो वाहन गहरी खाई में गिर गया ।  दुर्घटना में कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी तथा 01 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार […]

नीरज उत्तराखंडी 

त्यूनी। 28 फरवरी 2024

त्यूणी क्षेत्र के अंतर्गत अटाल मार्ग पर हैडसू गांव के पास आल्टो वाहन गहरी खाई में गिर गया । 

दुर्घटना में कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यू हो गयी तथा 01 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थमिक उपचार हेतु राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना त्यूणी से पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। 

मृतकों को पुलिस द्वारा एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया। 

जानकारी के अनुसार आल्टों वाहन संख्या: यू0के0-07-डीयू-4719 जो पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही थी, हैडसू गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मृतकों के पंचायतनामें की कार्यवाही कर शवों को अग्रिम कर्यावाही हेतु रा0प्रा0 स्वा0 केन्द्र त्यूणी भेजा गया।

विवरण मृतक:-

01: संजू उम्र 35 वर्ष निवासी: ग्रा0 सेंज पो0 पंद्राणु, तहसील जुब्बल शिमला, हिमाचल प्रदेश

02: सूरज उम्र 35 वर्ष निवासी: उपरोक्त

03: शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष निवासी: उपरोक्त

04: सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष निवासी: उपरोक्त

05: दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष निवासी: उपरोक्त

06: यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष निवासी: उपरोक्त

विवरण घायल:

01: जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 36 वर्ष निवासी: उपरोक्त

आल्टो वाहन संख्या : यू0के0-07-डीयू-4719

Also Read This

बड़ी खबर: फेसबुक पर की टिकट की टिकटिक तो नपेंगे नेताजी । महेंद्र भट्ट की दो टूक

देहरादून: आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने टिकट की दावेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

बदहाली: गायनोकोलॉजिस्ट नहीं होने पर भी सीएचसी में 5 घंटे प्रसूता को रोका, फिर किया रेफर। रास्ते में मौत 

चमोली: गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने...

Related Posts