बड़ी खबर: एक्शन में कप्तान लापरवाही बरतने पर फिर किया सस्पेंड, देखें पूरी खबर…

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर उधम सिंह नगर में पुलिसकर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन का सिलसिला कप्तान द्वारा जारी है, बता दें की पहले वन विभाग कर्मियों पर हुए हमले में लापरवाही बरतने वाले तथा पत्नी से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर गाज गिरी थी, और अब एसएसपी मणिकांत […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर में पुलिसकर्मियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन का सिलसिला कप्तान द्वारा जारी है, बता दें की पहले वन विभाग कर्मियों पर हुए हमले में लापरवाही बरतने वाले तथा पत्नी से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर गाज गिरी थी, और अब एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा उपनिरीक्षक (एसआई) को विवेचना में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विवेचना को 05 माह से भी अधिक समय तक लंबित रखना और विवेचनात्मक कार्यवाही के प्रति घोर लापरवाही करने पर उ0नि0 मनोज जोशी को निलंबित किया गया है।

वहीं क्षेत्राधिकरी काशीपुर को इस संबंध में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए, एसएसपी ऊधम सिंह नगर की सख्त चेतावनी है की, यदि किसी भी विवेचक द्वारा विवेचना को बिना किसी वजह के लंबित रखा जाता है तो, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts