बड़ी खबर : पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली।

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर किच्छा कोतवाली के कलकत्ता चौकी अंतर्गत में गौतस्करी कर रहे एक बदमाश के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ हो गई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, आरोपी को किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है, […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

किच्छा कोतवाली के कलकत्ता चौकी अंतर्गत में गौतस्करी कर रहे एक बदमाश के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ हो गई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया, आरोपी को किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है, आरोपी के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में हत्या, गौतस्करी और पशु चोरी करने के कई मुकदमे दर्ज हैं, आरोपी से पूछताछ जारी है।

किच्छा कोतवाली क्षेत्र में गौ तस्करी कर रहे तस्कर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली, घायल तस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती किया गया, सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली, जानकारी के मुताबिक आज सुबह किच्छा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुरैशी मोहल्ले में एक व्यक्ति गौतस्करी का कार्य कर रहा है, जिस पर टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बाइक में एक कट्टा बांधे जा रहा था।

टीम को संदिग्ध लगने पर उसका पीछा किया गया तो आरोपी बाइक लेकर कलकत्ता चौकी क्षेत्र की ओर मूड गया, जहां पर टीम को सूचना दी गई तो टीम चेकिंग अभियान में जुट गई, तभी आरोपी सामने चेकिंग को देख बाइक छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, जिसका पीछा टीम द्वारा किया गया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को किच्छा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तस्लीम कुरैशी बताया है, आरोपी के खिलाफ हत्या, गौतस्करी, पशु चोरी के कई मुकदमे यूपी और उत्तराखंड में दर्ज है, आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts