बड़ी खबर : गुलदार ने किया मजदूर पर हमला, मुक्के मार कर बचाई जान।

विशाल सक्सेना कुमाऊं ब्यूरो 

उत्तराखंड जनपद नैनीताल के रामनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां इंसान और वन्यजीव के बीच संघर्ष में इंसान ने जी जान लगाकर अपनी जिंदगी बचाई, रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के भगुवाबंगर क्षेत्र में एक 56 वर्षीय व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया, लेकिन इस हमले के दौरान जो हुआ, वह बेहद हैरान करने वाला है, तराई पश्चिमी के भगुवाबंगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बहादुर राम नाम का मजदूर बगीचे में काम कर रहा था, अचानक एक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया, इस हमले में बहादुर राम को गंभीर चोटें आई, लेकिन बहादुर राम ने भी हिम्मत नहीं हारी, उन्होंने गुलदार से खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगाई और आखिरकार उसे दो पंच मारकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, गंभीर रूप से घायल होने पर उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि रोज़ की तरह बहादुर राम बगीचे में काम कर रहे थे, तभी अचानक झाड़ियों से गुलदार निकला और उन पर हमला कर दिया, गुलदार ने बहादुर राम को जकड़ लिया, लेकिन बहादुर राम ने हिम्मत नहीं हारी, जैसे ही मौका मिला, पूरी ताकत से उसे दो पंच मारे, जिससे वह थोड़ा पीछे हटा और वहां से निकल गया, वहीं बहादुर राम को प्राथमिक उपचार के लिए रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं, बहादुर राम के शरीर पर कुछ गंभीर घाव आए हैं, खासकर हाथ और सीने पर उन्हें गुलदार ने घायल कर दिया है, वहीं तराई पश्चिमी के वन दरोगा चंद्रा दत्त ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंच गई, गश्त बढ़ा दी गई है और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, उच्चाधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई है और उनके निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts