बड़ी खबर : यहां निकाय चुनाव लड़ने के लिए कर्मचारी ने लिया वीआरएस, नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रामनगर उत्तराखंड  राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है, निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को वोटिंग होनी है और 25 जनवरी को चुनावी रिजल्ट घोषित किया जाएगा, तो वहीं कई उम्मीदवार चुनाव में अपनी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हैं, ऐसा ही एक मामला […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रामनगर उत्तराखंड 

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है, निकाय चुनाव के लिए 23 जनवरी को वोटिंग होनी है और 25 जनवरी को चुनावी रिजल्ट घोषित किया जाएगा, तो वहीं कई उम्मीदवार चुनाव में अपनी अपनी किस्मत आजमाने में लगे हैं, ऐसा ही एक मामला नैनीताल जनपद के रामनगर में देखने को मिला, जहां नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारी भवन चंद पांडे ने नगर पालिका चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस ले लिया, साथ ही कांग्रेस की सदस्यता भी ले ली है।

रामनगर नगर पालिका में कार्यरत भुवन चंद्र पांडे ने स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, जसपुर से कांग्रेस के विधायक आदेश चौहान, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली है, इस मौके पर भुवन चंद्र पांडे ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, उन्होंने कहा कि उनके परिवार की हमेशा से ही विचारधारा कांग्रेस से जुड़ी रही है, इसके साथ ही उन्होंने सदस्यता ग्रहण करते ही रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश की है।

कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो निश्चित तौर पर वह पूरी मेहनत और कार्यकर्ताओं व जनता के सहयोग से इस सीट पर एक बार फिर से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे. वहीं उनके पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया. पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि अभी किसको टिकट मिलेगा, यह अभी तय नहीं हुआ है. पार्टी हाईकमान जल्द ही इस पर फैसला लेगा. उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी लोग पूरी मेहनत के साथ पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts