बड़ी खबर : युवक को बेरहमी से पीटने वाला दरोगा लाइन हाजिर। खाकी की साख पर फिर उठे सवाल

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना नैनीताल / भीमताल मित्र पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया, फेरी वाले का सत्यापन पूछना ग्रामीण को पड़ गया भारी। मित्र पुलिस ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष वयाप्त है। ग्रमीणों ने उपनिरीक्षक शादिक हुसैन तथा विनोद यादव को बर्खास्त करने की मांग […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

नैनीताल / भीमताल मित्र पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया, फेरी वाले का सत्यापन पूछना ग्रामीण को पड़ गया भारी।

मित्र पुलिस ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष वयाप्त है। ग्रमीणों ने उपनिरीक्षक शादिक हुसैन तथा विनोद यादव को बर्खास्त करने की मांग व प्रकरण कि उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

ओखलकांडा ब्लांक में एक ग्रामीण को फेरी वाले से सत्यापन व आधार कार्ड व लाइसेंस मांगना महंगा पड़ा।

थाना खनस्यू पुलिस के उपनिरीक्षक शादिक हुसैन तथा विनोद यादव ने ग्रामीण की जमकर पिटाई कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फेरी वाले से रूपए लेकर उसे छोड़ दिया और मनमोहन शर्मा की बेवजह जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मंगलवार तक अगर इनको यहां से बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो थाने का घेराव होगा किया जाएगा।

पुलिस कर्मियों द्वारा ग्रामीण की पिटाई से क्षेत्र वासियों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के एक भाई को इतनी बुरी तरह मारा है हो सकता है आगे भी पुलिस वेवजह बाजार में मारपीट कर सकती है।

हमारे साथ भी पुलिस वाले मारपीट कर सकते हैं, ग्रामीणों ने पुलिस पर बाहरी लोगों को सह देने का आरोप लगाया।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मारपीट मामले में सख़्त एक्शन लेते हुए खन्स्यु थाने में तैनात उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

खन्स्यु में एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना पर एसएसपी द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए खन्स्यु थाने में नियुक्त उ0नि0 सादिक हुसैन को लाईन हाजिर कर दिया गया है, वहीं इस मारपीट के मामले में एस एस पी मीणा ने जांच की ज़िम्मेदारी एस0पी0 क्राइम नैनीताल को सौंपी है।

Also Read This

शर्मनाक : पिता पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पत्नी से भी मारपीट 

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर...

बड़ी खबर : दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण बरी, विनेश फोगाट का x पर पोस्ट । पढ़िए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के...

Related Posts