बिग ब्रेकिंग : ईडी की रेड में मिले करोड़ो, मशीन से हो रही गिनती। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद

आज सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। जहां एक तरफ सुबह से ही कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के दून व श्रीनगर गढ़वाल स्थित आवास समेत कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। तो दूसरी ओर समान नागरिक संहिता विधेयक ने खूब चर्चाएं बटोरी। साथ ही चर्चाओं का […]

आज सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। जहां एक तरफ सुबह से ही कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के दून व श्रीनगर गढ़वाल स्थित आवास समेत कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। तो दूसरी ओर समान नागरिक संहिता विधेयक ने खूब चर्चाएं बटोरी।

साथ ही चर्चाओं का बाजार तब और भी गरमाया जब भाजपा नेता अमित के यहां भी ईडी ने छापा मारा।

ईडी की आज की कार्यवाही से कांग्रेसी नेता हरक सिंह और यौन शोषण के मामले में घिरे सीनियर आईएफएस सुशांत पटनायक की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

सूत्रों से पता चला हैं कि ईडी को छापेमारी में करोड़ों रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। 

सूत्रों से ये भी पता चला हैं कि ये रकम ईडी को आईएफएस पटनायक के घर से बरामद हुई है। दो मशीनों से इनकी गिनती हो रही है। कैनाल रोड स्थित आवास में नोट गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गयी। 

हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव रहे पटनायक पर महिला कर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। 

इस मुद्दे पर पटनायक पर मुकदमा भी दर्ज हो गया। और आईएफएस पटनायक को वन मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया था। 

ईडी की यह कार्यवाही जिम कार्बेट में सफारी निर्माण घपले में हो रही हैं।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts