बड़ी खबर : बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तीन बदमाशों ने की फायरिंग

चमोली /   रिर्पोट :गिरीश चंदोला  बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह पर अज्ञात लोगों ने फरीदाबाद के समीप गोली चला दी जिसमें गजराज सिंह बाल बाल बच गए । वही इस संदर्भ में बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार सचिन वर्मा ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आरोपियों […]

चमोली /  

रिर्पोट :गिरीश चंदोला 

बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह पर अज्ञात लोगों ने फरीदाबाद के समीप गोली चला दी जिसमें गजराज सिंह बाल बाल बच गए ।

वही इस संदर्भ में बजरंग वाहिनी दल के राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार सचिन वर्मा ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और उचित कार्यवाही करने की मांग की है। 

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज सिंह अपने काम से मथुरा जा रहे थे। लेकिन फरीदाबाद के समीप मारुति आल्टो कार  जो  बिना no प्लेट की थी। और कार में सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर अचानक फायरिंग कर दी,जिसमे उनकी कार का सीसा टूट गया पर उनको कोई चोट नही आई ।

जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 0046/ 24 मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। वही बजरंग वाहिनी दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन सभी की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच द्वारा कराया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा ना हो पाए , अपराधियों में पुलिस का डर कायम रहे।।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts