हादसा : बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत। बीस घायल…

विशाल सक्सेना  खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे में निजी संस्थान की बस व ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में बीस लोग घायल हो गए।जिन्हे प्रशासन के माध्यम से 108 की मदद से खटीमा के नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है । जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। […]

विशाल सक्सेना 

खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे में निजी संस्थान की बस व ट्रक के मध्य हुई दुर्घटना में बीस लोग घायल हो गए।जिन्हे प्रशासन के माध्यम से 108 की मदद से खटीमा के नागरिक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है ।

जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।

फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है दुर्घटना की सूचना के उपरांत घायल बच्चो के परिजनों का नागरिक अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।

वही सड़क दुर्घटना के बाबत मीडिया को जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बी पी सिंह ने मीडिया को बताया कि,बिगराबाग बाईपास पर दुर्घटना एक सीमेंट से भरे ट्रक व बस के मध्य हुई जिसमे कुल बीस घायल नागरिक अस्पताल लाए गए है।

फिलहाल नागरिक अस्पताल के चिकित्सक टीम द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।सभी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।लेकिन भर्ती सभी घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts