Dehradun News:  सी-प्लेन के पहिए से निकली चिंगारी। रनवे पर रोका गया विमान

देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक सी-प्लेन के पहिए से अचानक चिंगारी निकलने लगी। स्काईहॉप एविएशन का यह सी-प्लेन करीब शाम 4:30 बजे रनवे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी तकनीकी खराबी सामने आई। रनवे पर ही रोका गया विमान जैसे […]

देहरादून।
देहरादून एयरपोर्ट पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक सी-प्लेन के पहिए से अचानक चिंगारी निकलने लगी।

स्काईहॉप एविएशन का यह सी-प्लेन करीब शाम 4:30 बजे रनवे से उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी तकनीकी खराबी सामने आई।

रनवे पर ही रोका गया विमान

जैसे ही विमान ने उड़ान के लिए रनवे पर रफ्तार पकड़ी, उसके पहिए से चिंगारी निकलने लगी।

स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए विमान को रनवे पर ही रोक दिया।

दमकल विभाग पहुंचा मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम और दमकल विभाग के वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

 सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया विमान

सुरक्षा के मद्देनजर सी-प्लेन को रनवे से हटाकर किनारे स्थित हैंगर के पास सुरक्षित पार्किंग में खड़ा कर दिया गया।

 पहली बार सामने आया ऐसा मामला

देहरादून एयरपोर्ट पर यह पहला मामला है जब किसी सी-प्लेन के पहिए में इस तरह की तकनीकी खराबी देखने को मिली है। समय रहते पायलट की सूझबूझ और प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

क्या होता है सी-प्लेन?

सी-प्लेन सामान्य विमानों की तरह ही होता है, लेकिन इसके नीचे फ्लोट (तैरने वाले उपकरण) लगे होते हैं।

इससे यह विमान पानी में लैंड और टेकऑफ कर सकता है, साथ ही जरूरत पड़ने पर रनवे पर भी आसानी से संचालित होता है।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts