दु:खद -कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन

बिग ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- ऊत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का बिगड़ी तबियत के बाद निधन हो गया है। बागेश्वर से विधायक चंदन रामदास क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, जब उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान डैम तोड़ दिया। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत […]

बिग ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) :- ऊत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का बिगड़ी तबियत के बाद निधन हो गया है। बागेश्वर से विधायक चंदन रामदास क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, जब उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान डैम तोड़ दिया।
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास की तबीयत क्षेत्र का दौरा करने के दौरान अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल बागेश्वर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आई.सी.यू.में रखा। इलाज के दौरान मंत्री ने दम तोड़ दिया। जिले का दौरा कर रहे
प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा भी सूचने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचे।
आपको बता दें की चंदन रामदास का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा था, उन्हें लंबे समय से अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दी थी। आज एक बार फिर से उनकी तबियत खराब हो गई। खबर के फैलते ही प्रदेश और जिले के राजनीती गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts