यौन शोषण में डॉक्टर के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज..

हल्द्वानी शहर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा हुआ दर्ज। इससे पहले भी तमाम विवादों के घेरे में रहे डां महेश शर्मा पर पिछले माह जून से लगातार यौन शोषण का मामला सोशल मीडिया तथा चर्चित हुआ था। लेकिन मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर […]

हल्द्वानी शहर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा हुआ दर्ज। इससे पहले भी तमाम विवादों के घेरे में रहे डां महेश शर्मा पर पिछले माह जून से लगातार यौन शोषण का मामला सोशल मीडिया तथा चर्चित हुआ था। लेकिन मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे डां महेश शर्मा असफल हो गये। आखिरकार शुक्रवार को यौन शोषण का मामला थाने तक पहुंच ही गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित पैथोलॉजी लैब संचालिका ने डां महेश शर्मा पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला विगत माह 6 से 22 जून के बीच का बताया गया है। तहरीर मिलने के बाद देर रात डां महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह पैथोलॉजी लैब का संचालन करती है। सामान्य तौर पर वह ब्लड सैंपल लेने जाती थी। इसी बीच डॉ. महेश शर्मा ने उससे बातचीत शुरू की और लैब संचालन में उसकी मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि 22 जून को वह सैंपल जांच का बकाया भुगतान लेने के लिए डॉ. महेश शर्मा के अस्पताल पहुंची तो महेश शर्मा ने पीड़िता से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महेश शर्मा ने भुगतान नहीं करने और लैब के प्रति दुष्प्रचार करने व जान से मारने की धमकी दे डाली।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts