बड़ी खबर : दून के नामी उद्योगपति सुधीर विंडलास गिरफ्तार । जानिए कारण ..

सीबीआई ने देहरादून के नामी उद्योगपति सुधीर विंडलास को उनके सहयोगियों संग गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने उद्योगपति सुधीर विंडलास पर जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में चार मुकदमे दर्ज किए थे। इससे पहले उनके मकान समेत 20 जगहों पर छापे मारी हो चुकी है। चार मुकदमों में सुधीर विंडलास  समेत 20 आरोपी हैं।आज […]

सीबीआई ने देहरादून के नामी उद्योगपति सुधीर विंडलास को उनके सहयोगियों संग गिरफ्तार कर लिया है।

सीबीआई ने उद्योगपति सुधीर विंडलास पर जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में चार मुकदमे दर्ज किए थे।

इससे पहले उनके मकान समेत 20 जगहों पर छापे मारी हो चुकी है।

चार मुकदमों में सुधीर विंडलास  समेत 20 आरोपी हैं।आज सीबीआई द्वारा सुधीर विंडलास रवि दयाल और अन्य दो को गिरफ्तार किया गया है।

सुधीर विंडलास और उनके सहयोगियों के खिलाफ पिछले साल राजपुर थाने में जमीन की धोखाधड़ी से संबंधित तीन मुकदमे दर्ज किए गए थे। एक मुकदमा 2018 में दर्ज हुआ था। इन मुकदमों की जांच जिला पुलिस कर रही थी। इसी बीच वादी पक्ष की ओर से सरकार से आग्रह किया गया कि इन मुकदमों की जांच सीबीआई को दे दी जाए। इस पर गत 11 अक्तूबर को सरकार ने विंडलास पर दर्ज सभी मुकदमों की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की। इसी के आधार पर सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा देहरादून में चारों मुकदमों को दर्ज कर लिया था।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts