हादसा : खाई में गिरा टेंपो । 10 घायल, चालाक लापता

ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, यहां तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। यह हादसा ऊखीमठ- चमोली नेशनल हाईवे में मंडल के पास हुआ। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपों ट्रैवलर […]

ऊखीमठ-चमोली नेशनल हाईवे 107 पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया, यहां तीर्थयात्रियों से भरा एक वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। यह हादसा ऊखीमठ- चमोली नेशनल हाईवे में मंडल के पास हुआ। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे।

तीर्थ यात्रियों से भरा टेंपों ट्रैवलर केदारनाथ यात्रा से बद्रीनाथ की ओर आ रहा था। मंडल के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार लोगों की चीख पुकारें निकल पड़ी। 

स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को किया रेस्क्यू कर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में सवार सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे है और सभी एक ही परिवार के हैं।

हादसे के बाद वाहन चालक खाई में लापता चल रहा है। फिलहाल रेसक्यू आपरेशन जारी है। खाई में चालक की तलाश जारी है। 

घायल यात्रियों की पहचान:

नमन रस्तोगी (22 वर्ष) पुत्र संजय रस्तोगी निवासी बदायूं यूपी

अनुग्य रस्तोगी (29 वर्ष)पुत्री संजय रस्तोगी 

अन्नय रस्तोगी (17 वर्ष) पुत्र महेश रस्तोगी

मौलिक रस्तोगी (16 वर्ष) पुत्र शैलेश रस्तोगी 

ध्रुव रस्तोगी (17 वर्ष) पुत्र विक्रांत रस्तोगी मेरठ यूपी ,

मिस्टी रस्तोगी (19 वर्ष) पुत्री विक्रांत रस्तोगी 

अभिषेक रस्तोगी फर्रुखाबाद यूपी 

प्रखर रस्तोगी 

शैली रस्तोगी

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts