गजब: करोड़ों की शराब गटक गया ये जिला। बनाया नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड के चमोली जिले में शराब के शौकीन लोगों ने एक गजब का रिकॉर्ड इस वित्तीय वर्ष में अपने नाम कर लिया।इस बार की शराब बिक्री ने चमोली जिले में नया इतिहास रच दिया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 92.84 करोड़ रुपये की शराब बेची गई, […]

उत्तराखंड के चमोली जिले में शराब के शौकीन लोगों ने एक गजब का रिकॉर्ड इस वित्तीय वर्ष में अपने नाम कर लिया।इस बार की शराब बिक्री ने चमोली जिले में नया इतिहास रच दिया है।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 92.84 करोड़ रुपये की शराब बेची गई, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

सरकार को मिला भारी राजस्व

इस रिकॉर्ड बिक्री से सरकार को भी अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त हुआ है। आबकारी विभाग इस उपलब्धि से काफी संतुष्ट नजर आ रहा है और आने वाले वर्षों के लिए और बड़े लक्ष्य तय कर दिए गए हैं।

अगले साल के लिए बढ़ाया गया लक्ष्य

शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 99 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए यह लक्ष्य बढ़ाकर 103 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

ये भी पढ़े:

बढ़ती खपत बनी चिंता का विषय

जहां एक ओर शराब बिक्री से सरकार की आय में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर समाज में शराब की बढ़ती खपत चिंता का विषय भी बनती जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बढ़ती खपत का असर सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts